बुरहानपुर :- 15 से 17 आयु वर्ग के बच्चों के कोविड-19 टीकाकरण करवाने हेतु तिथि एवं स्थल सहित व्यवस्थित कार्य योजना तैयार करने नागरिकों को जागरूक करनें एवं बूस्टर डोज से वंचित नागरिकों का टीकाकरण सुनिश्चित करने के निर्देश कलेक्टर भव्या मित्तल ने दिये।
कलेक्टर ने यह बात कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में जिला टीकाकरण अधिकारी से कही मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल 2.0 योजना में लंबित प्रकरणों प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी ग्रामीण, मुख्यमंत्री भू-अधिकार योजना इत्यादि योजनाओं में प्रगति लाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये।
बैठक में विभागवार प्रत्येक समय-सीमा पत्रकों को अधिकारीवार विस्तृत रूप से चर्चा कर वस्तुस्थिति की जानकारी ली एवं शीघ्र निराकरण करने की बात कही सीएम मॉनिट, समाधान विषयों, विभिन्न आयोगों से प्राप्त पत्रकों, हाईकोर्ट से संबंधित प्रकरणों इत्यादि अन्य पत्रकों पर भी सूक्ष्मता के साथ चर्चा की गई कलेक्टर ने विभागों को निर्देश दिये है कि सभी पत्रक समय सीमा में निराकृत किये जाये साप्ताहिक समय सीमा की बैठक में सीएम हेल्पलाईन अंतर्गत विभागों की ग्रेडिंग पर नाराजगी जाहिर करते हुए कलेक्टर ने चेताया कि शिकायतें संतुष्टीपूर्वक बंद करायें एवं अपनी ग्रेडिंग में सुधार करें संतुष्टीपूर्वक कार्य नहीं करने पर संबंधित के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी कोई भी विभाग शिकायत नॉन अटेडेंट नहीं रखेंगा कलेक्टर ने सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए इंदौर-ईच्छापुर मार्ग पर संबंधित अधिकारियों को संयुक्त रूप से निरीक्षण करने के निर्देश दिये एवं आगामी कार्यवाही करने की बात कही।
शहरी एवं ग्रामीण निकाय में मुख्यमंत्री कन्या विवाह निकाह योजना के तहत 21 जनवरी एवं 8 फरवरी, 2023 को आयोजित होने वाले सामूहिक विवाह निकाह कार्यक्रम हेतु व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश नगरीय एवं ग्रामीण निकाय के अधिकारियों को दिये लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी कार्यपालन यंत्री को निर्देशित किया कि आगामी दिवसों में प्लम्बरों की ट्रेनिंग करवाना सुनिश्चित करें बैठक में अपर कलेक्टर शैलेन्द्र सिंह सोलंकी, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व दीपक चौहान सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग लखनलाल अग्रवाल, जिला कार्यक्रम अधिकारी सुमन कुमार पिल्लई, जिला परिवहन अधिकारी भूरिया, सीईओ जनपद पंचायत खकनार सुरेश टेमने सहित अन्य जिला अधिकारीगण उपस्थित रहे।
टीकाकरण कार्ययोजना 👇
Tags
बुरहानपुर समाचार
