कोविड-19 की संभावित नई लहर को दृष्टिगत रखते हुए समुचित तैयारियां कलेक्टर के मार्गदर्शन में


बुरहानपुर :- राज्य शासन के निर्देशानुसार राज्य में कोविड-19 के संदर्भ स्वास्थ्य संस्थाओं की तैयारियों के संबंध में प्राप्त आवश्यक दिशा-निर्देशों के परिपालन में कलेक्टर भव्या मित्तल ने दिनांक 26 दिसम्बर, 2022 को देर शाम स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं संबंधित अन्य अधिकारियों की बैठक बुलाई ।
उन्होंने राज्य शासन द्वारा दिये गये दिशा-निर्देशों से अवगत कराते हुए कहा कि स्वास्थ्य विभाग कोविड-19 की संभावित नवीन लहर को दृष्टिगत रखते हुए समुचित तैयारियां सुनिश्चित करें तैयारियों के मद्देनजर उन्होंने, की जाने वाली संपूर्ण गतिविधियों प्रक्रियाओं का मॉक-ड्रिल करने की बात कही।
 कार्ययोजना अनुसार विभिन्न गतिविधियों का मॉक-ड्रिल किया जाना है। तिथिवार कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश सीएमएचओ सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारियों को दिए बैठक में ऑक्सीजन प्लॉन्ट के संचालन हेतु मॉक-ड्रिल, कोविड कंट्रोल रूम संचालन, कोविड केयर सेंटर व्यवस्थित करने कोविड टीकाकरण तथा वैक्सीन की उपलब्धता के संबंध में भी आवश्यक दिशा-निर्देश प्रेषित करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि समस्त तैयारियाँ व्यवस्थित रूप से की जाये।
 जिला चिकित्सालय में ऑक्सीजन प्लॉन्ट संचालन एवं सप्लाई का हुआ मॉक-ड्रिल 
कलेक्टर भव्या मित्तल द्वारा दिये गये निर्देशों के परिपालन में मंगलवार को सुबह 11 बजे जिला चिकित्सालय में ऑक्सीजन प्लॉन्ट संचालन एवं सप्लाई की प्रक्रिया का मॉक-ड्रिल किया गया। 
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.राजेश सिसोदिया ने जिला चिकित्सालय स्थित ऑक्सीजन प्लॉन्ट का मॉक-ड्रिल करते हुए प्लॉन्ट के संचालन एवं निर्धारित प्रेशर के साथ बेड तक ऑक्सीजन की सप्लाई का सफलतापूर्वक मॉक-ड्रिल किया उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि ऑक्सीजन प्लॉन्ट सुचारू रूप से कार्य कर रहा है तथा बेडो तक ऑक्सीजन की पहुँच व्यवस्थित रूप से निर्धारित प्रेशर के साथ हो रही है सीएमएचओ ने अपनी टीम के साथ ऑक्सीजन प्लॉन्ट से ऑक्सीजन सप्लाई का मॉक-ड्रिल पी-आईसीयू एडल्ट आईसीयू तथा ऑक्सीजन बेड वार्ड में किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post