बुरहानपुर :- संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की लगातार अपने हक़ की लड़ाई के लिए अपना विरोध जारी है ।
कभी शासन कभी प्रशासन को ज्ञापन के माध्यम से तो कभी सरकार को कई तरह तरह के अनुखे विरुद्ध जताकर फिर भी सरकार के कानो मे इन संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की आवाज नहीं गूंज रही
संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने फिर एक अनोखा विरोध जताकर ये बतलाया की सरकार हम वही स्वस्था कर्मचारी है जिस को आप भुल गए ।
संघ के जिला अध्यक्ष रविन्द्र सिंह राजपूत ने बताता कि चाइना और यूरोप के अन्य देशों में कोविड19 के बढ़ते प्रकरणों को देखते हुए कोविड 19 कंट्रोल की पूर्व तैयारी हेतु मंगलवार को पूरे भारत मे मॉक ड्रिल कराई गई जिसमे मानव संसाधन ऑक्सीजन दवाइयां लॉजिस्टिक परिवहन आदि की उपलब्धता एवं व्यवस्था सुनिश्चित की गई प्रदेश के सभी जिलों के 32000 संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर ऐसे में शासन स्तर पर की मॉक ड्रिल किसी काम की नही ।
बता दे ये वही संविदा स्वास्थ्य कर्मी है जिन्होंने कोविड 19 की तीनों लहरों में रात दिन अपनी सेवाएं दी लेकिन आज सभी संविदा स्वास्थ्य कर्मी सड़को पर आने के लिए मजबूर है पी पी ई किट और मास्क कोविड से बचाव के लिये उपयोग में लाया जाता शासन को संदेश देना चाहते है संविदा स्वास्थ्य कर्मी आने वाली चौथी लहर की आहट को भांप गए है और कोविड कंट्रोल के लिए पूरी तरह से मुस्तैद है यदि उनकी नियमितीकरण की मांग पूरी हो जाती है वे तत्काल और पूर्ववत रात दिन अपनी सेवाएं देने के लिए तैयार है।
Tags
बुरहानपुर समाचार