ऐसे बुजुर्ग जो घर मे बच्चों से अलग अकेले रहते है या जिनके बच्चे नहीं ऐसे गरीब बुजुर्गो के घर जाकर रोज ताज़ा भोजन रोटी बैंक द्वारा दिए जाते है, शिन्दे ने बताया की हम किसी भिखारी को या राह चलते को टिफिन नहीं देते, हम जिन्हे घरतक टिफिन पंहुचाते है वे पहलेसे चिन्हाकित होते है उनके आधार कार्ड और उन्हें टिफिन देने का सिफारिश पत्र हमारे पास है,शिन्दे ने रोटी बैंक के तीन वर्ष पूर्ण होने पर अपने अनुभव ग्रामीणों को बताये. और अंत मे सभी ग्रामवासियो का आभार व्यक्त किया
पूर्व उप सरपंच मनोज महाजन ने ग्रामीणों से यथा संभव रोटी बैंक की मदत करने को कहा इस अवसर पर पूर्व उप सरपंच विठल चौधरी,पूर्व सरपंच मनोज महाजन, पांडुरंग महाजन,ग्राम चोरवड के शिक्षक युवराज पाटिल,बहादरपुर के दिगंबर चौधरी,मनोहर महाजन, गोपाल वामन महाजन, दिगंबर महाजन और सेकड़ो ग्रामीण उपस्थित थे
Tags
बुरहानपुर समाचार