बुरहानपुर - आज लगभग दोपहर 3.30 बजे शनवारा स्थित बिजली कंपनी पावर हाउस के सामने गंभीर हादसा हुआ।
एक चाय की दुकान के पास चाय पी रहे 2 युवकों को तेज रफ्तार से आई कार एमपी 09 डब्ल्यूएच-9534 के चालक ने टक्कर मार दी।
हादसे में हम्माल युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे पुलिस की मदद से बुरहानपुर जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।
बताया जा रहा है कि दोनों लोग ठेले पर चाय पी रहे थे, तभी अचानक अनियंत्रित होकर तेज रफ्तार कार आई और दोनों को जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें इकबाल की घटनास्थल पर ही मौत हो गई तो वहीं दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।
टक्कर मार कारचालक हादसे के बाद कार से कूदकर भाग निकला। इस दौरान हाइवे पर काफी लोगों की भीड़ जमा हो गई। कुछ देर यातायात भी बाधित रहा। सूचना मिलने पर कोतवाली थाना प्रभारी सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंची। मामले की जांच की जा रही है। कोतवाली थाना प्रभारी सीताराम सोलंकी ने बताया एक युवक की मौत हुई है। दूसरा गंभीर रूप से घायल हुआ है।