अटल बिहारी वाजपेई सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्थान भोपाल द्वारा स्वैच्छिक संस्थाओं की क्षमता वृद्धि हेतु 5 दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित

भोपाल - अटल बिहारी वाजपेई सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्थान भोपाल द्वारा स्वैच्छिक संस्थाओं के उद्भव ,अभीशासन और विकास गतिविधियों के संदर्भ में क्षमता वृद्धि हेतु पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। 

उक्त 5 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला में    बुरहानपुर, खंडवा, हरदा,भोपाल, शाजापुर,आगर मालवा,नीमच,मंदसौर, मंडला,जबलपुर,रीवा,ग्वालियर, नरसिंगपुर,रायसेन, अनुपपुर, उमरिया,सतना, सीहोर, शहडोल, नर्मदापुरम,छिंदवाड़ा आदि जिलों के चयनित 30 सामाजिक संगठनों ने भाग लिया है।

प्रथम दिवस के उद्घाटन सत्र में संस्थान के वरिष्ठ सलाहकार श्री मनोज जैन द्वारा पांच दिवसीय पाठ्यक्रम की सामग्री का परिचय और उनकी जरूरतों को समझाया गया, तत्पश्चात विशेष अतिथि श्री पी सी बारस्कर जी,श्री फादर जॉन, मुख्य अतिथि श्री निरुपम मल्होत्रा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती जी व्ही रश्मि,ने भी प्रतिभागियों का मार्गदर्शन किया।
संचालन सुश्री प्रियंका गजभिये ने एवं आभार प्रदर्शन संचालक सुश्री टीना यादव ने किया। 

प्रथम सत्र में उपस्थित प्रतिभागियों ने अपना परिचय कार्यक्रम के दौरान और उसके बाद अपेक्षाएं व्यक्त की , तत्पश्चात विकास संवाद संस्थान के संस्थापक श्री सचिन जैन द्वारा भारत में सामाजिक आंदोलन और मध्य प्रदेश में नागरिक समाज संगठन के इतिहास के बारे में विस्तार से बताया गया व प्रतिभागियों के प्रश्नों का उत्तर दिया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post