वैज्ञानिक सलाहकार समिति की बैठक संपन्न किसानोें के विकास के लिये हुआ गहन मंथन

 बुरहानपुर :- गुरुवार कों कृषि विज्ञान केन्द्र बुरहानपुर की 26वीं वैज्ञानिक सलाहकार समिति बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में कृषि क्षेत्र में बेहतर कार्य करने, किसानों की आय दोगुनी करने, नवीनतम तकनीकियों से खेती करने, उपज में वृद्धि, जिले में कृषि क्षेत्र विकास की संभावनाएं तलाशने, कृषि विविधीकरण बढ़ाने के लिये तथा किसानों को नवीन तकनीक से अवगत कराने इत्यादि बिन्दुओं पर चर्चा की गई डॉ संदीप कुमार सिंह वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख केवीके बुरहानपुर द्वारा छः माह की खरीफ अप्रैल 2022 से सितम्बर 2022 तक का प्रगति प्रतिवेदन एवं रबी अक्टूबर, 2022 से मार्च, 2023 की कार्य योजना का प्रस्तुतीकरण दिया गया प्रस्तुतिकरण के उपरांत सदस्यों द्वारा सुझाव प्रस्तुत किये गये। जिसमें जिले मंे नई तकनीकियों का समावेश, किसानों के प्रक्षेत्र पर करें, जिससे कि किसानो की आय मंे वृद्धि हो। खेती के साथ-साथ पशुपालन को ओर अधिक बढावा दिया जाये, किसानों को मधुमक्खी पालन, मुर्गी पालन एवं मोटे अनाज के बारे मे प्रशिक्षण दिया जाये ज्वार की खेती को बढाने हेतु प्राकृतिक खेती को बढावा देने एवं प्रमाणित बीज की उपलब्धता, खाद प्रसंस्करण से संबन्धित प्रशिक्षण, मशरूम की खेती पर प्रशिक्षण एवं प्रदर्शन, हरी खाद फसल को बढावा देने इत्यादि सुझाव प्रस्तुत हुए इस अवसर पर अध्यक्ष लोक माता देवी अहिल्या बाई होलकर सोशल नेशनल मिशन हमीद काजी, निदेशक कृषि तकनीकी अनुसंधान अनुप्रयोग संस्थान, जबलपुर डॉ एस. आर. के सिंह, डीन कृषि महाविघालय खण्डवा डॉ आर.आई सिसोदिया, कार्यक्रम अधिकारी आकाशवाणी खण्डवा राजेश, उप संचालक कृषि मनोहर सिंह देवके उप संचालक उद्यानिकी आर.एन.एस. तोमर, ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान गोपाल, कृषक सुभाष दामू पाटिल, कृषि विज्ञान केन्द्र वैज्ञानिकगण, संबंधित विभागाध्यक्ष एवं सदस्यगण उपस्थित रहें

Post a Comment

Previous Post Next Post