ग्राम जलांद्रा धुलकोट में मजदूर लेने आए फरियादियों से नकदी व मोबाइल लूटने वाले प्रकरण में तीसरे आरोपी को निंबोला पुलिस ने किया गिरफ्तार।


बुरहानपुर :- बुरहानपुर पुलिस अधीक्षक राहुल कुमार लोढ़ा के निर्देशन में थाना निंबोला पुलिस ने महाराष्ट्र से गन्ना कटाई के लिए ग्राम जलांद्रा धुलकोट में मजदूर लेने आए लोगों के साथ लूट करने वाले प्रकरण में तीसरे आरोपी को गिरफ्तार किया है। दिनांक 13/10/22 को फरियादी मोहन कारंडे निवासी पुणे ग्रामीण, महाराष्ट्र ने थाना निंबोला पर आकर रिपोर्ट किया था कि मैं अपने साथी के साथ गन्ना कटाई के लिए मजदूर लेने के लिए ग्राम जलांद्रा धुलकोट आया था जहां अनिल भील व उसके साथियों ने मारपीट कर 3 लाख रुपए व चार मोबाइल छीन लिए। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना निंबोला पर अपराध क्र. 594/2022 धारा 394 भादवि का दर्ज किया गया था। पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु थाना प्रभारी हंस कुमार झिंझौरे के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। 
पुलिस द्वारा प्रकरण में आज तीसरे आरोपी सुनील पिता केल सिंग बारेला उम्र 33 वर्ष निवासी ग्राम उताम्बी को गिरफ्तार किया गया है। 
प्रकरण में दो आरोपी अनील पिता दिलीप भील व गजरसिंह पिता ज्ञानसिंह भील को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। 
गिरफ्तार आरोपी सुनील थाना निंबोला के धोखाधड़ी के अन्य प्रकरण 583/22 धारा 420 आईपीसी में भी आरोपी है

Post a Comment

Previous Post Next Post