बुरहानपुर/11 नवम्बर, 2022/- किशोर न्याय (बालको देखरेख एवं संरक्षण) अधिनियम 2015 के अंतर्गत समेकित बाल संरक्षण योजना के प्रावधान के तहत बालको के कल्याण हेतु संचालित की जाने वाली योजनाओं एवं सुविधाओं की समीक्षा, बालदेख संस्थाओं की स्थिति के आंकलन हेतु प्रति त्रैमास में जिला बाल संरक्षण समिति (डीसीपीसी) की बैठक का आयोजन किया जाता है।
इसी कड़ी में 14 नवम्बर, 2022 को दोपहर 2 बजे कलेक्टेªट सभाकक्ष में कलेक्टर एवं दण्डाधिकारी सुश्री भव्या मित्तल की अध्यक्षता में आयोजित की जायेगी। महिला एवं बाल विकास विभाग जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री सुमन कुमार पिल्लई ने समस्त संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्धारित तिथि एवं समय पर उपस्थित रहने हेतु अनुरोध किया है।
Tags
बुरहानपुर समाचार