11 खण्डपीठों के माध्यम से नेशनल लोक अदालत में प्रकरणों की होगी सुनवाई


बुरहानपुर/11 नवम्बर, 2022/- राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार जिले में 12 नवम्बर, 2022 को नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। यह नेशनल लोक अदालत जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष श्री धरमिंदर सिंह राठौड़ के मार्गदर्शन एवं सचिव श्री आशुतोष शुक्ल के नेतृत्व में जिला न्यायालय बुरहानपुर में आयोजित रहेंगी। यह जानकारी जिला विधिक सेवा अधिकारी श्री जयदेव माणिक ने दी।
उन्होंने बताया कि नेशनल लोक अदालत में प्रकरणों की सुनवाई हेतु न्यायालयों की 11 खण्डपीठे गठित की गई है। नेशनल लोक अदालत में आपराधिक प्रकरण, सिविल मामलें, विद्युत अधिनियम, श्रम, मोटर दुर्घटना दावा के क्लेम प्रकरण, निगोशिएबल इंस्ट्रुमेंट एक्ट के अन्तर्गत चैक बाउन्स प्रकरण, कुटम्ब न्यायालय आदि के न्यायालय में लंबित राजीनामा योग्य लगभग 1143 मामले तथा अन्य समस्त प्रकार के प्रिलिटिगेशन समझौता योग्य लगभग 5999 मामलें रखे जावेंगें। प्रिलिटिगेशन मामलों विद्युत बिल, जलकर, सम्पत्ति कर एवं बी.एस.एन.एल. के प्रकरणों में नियमानुसार छूट का प्रावधान रखा गया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post