बुरहानपुर/10 नवम्बर, 2022/- जिले में आयुष्मान 4.0 अभियान अंतर्गत ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में 13 नवम्बर, 2022 को मेगा आयुष्मान कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। यह मेगा आयुष्मान कैम्प प्रातः 7 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित रहेगा।
कैम्प में आयुष्मान भारत निरायमय मध्य प्रदेश योजनान्तर्गत शेष रहे पात्र हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड बनाये जायेंगे। कलेक्टर सुश्री भव्या मित्तल ने मेगा आयुष्मान कैम्प के सफल संचालन हेतु विभिन्न अधिकारियों को कार्य दायित्व सौंपे है। उन्होंने अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बुरहानपुर/नेपानगर तथा निगम आयुक्त को नोडल अधिकारी बनाया है।
Tags
बुरहानपुर समाचार