बुरहानपुर - कलेक्टर प्रवीण सिंह ने दीपावली पर्व पर सभी जिलेवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी है। उन्होनें जिलेवासियों को शुभकामना संदेश देते हुए अपील की है कि, दीपावली का त्यौहार हर्ष उल्लास के साथ सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनायें। त्यौहार के अवसर पर फटाखों का उपयोग सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए, पर्यावरण संरक्षण एवं प्रदूषण से बचाव करें। जिससे कि फटाखों के कारण होने वाली आकस्मिक दुर्घटनाओं से भी अपने परिवारजनों को बचा सकेंगे यह पर्व आप सभी के जीवन में नवीन ऊर्जा, आरोग्य, ज्ञान एवं समृद्धि प्रदान करें
Tags
बुरहानपुर समाचार