अखिल भारतीय उर्दू शिक्षक संघ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में ज़िला कलेक्टर प्रवीण सिंह का किया सम्मान

बुरहानपुर - अखिल भारतीय उर्दू शिक्षक संघ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अशफ़ाक़ अहमद खान के नेतृत्व में ज़िला बुरहानपुर के कलेक्टर प्रवीण सिंह को देश के महामहीम राष्ट्रपति के हाथों सम्मानित किये जाने से ज़िले का तथा प्रदेश का नाम रौशन हुआ है जिसके उपलक्ष्य में अखिल भारतीय उर्दू शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष सय्यद शहज़ाद अली, प्रदेश उपाध्यक्ष शेख बाबू, प्रदेश कोषाध्यक्ष मुशताक खान एवं ज़िला अध्यक्ष शकील अहमद, ज़िला सचिव जावेद अहमद खान, ब्लॉक अध्यक्ष ज़फर खान तथा समस्त पद अधिकारीयों ने सम्मान पत्र गुलदस्ते शौल देकर सम्मानित किया शेख बाबू द्वारा कलेक्टर प्रवीण सिंह  ज़िला बुरहानपुर ने विगत वर्षो में जो ज़िले की बेहतरी उन्नति, प्रगति, तरक़्क़ी के लिए शासन की योजनाओं को धरातल पर शत प्रतिशत लागू कराया है उन योजनाओं का संग्रह विभिन्न अखबारों की कटिंग करके उनको एक्जायी करके एक बुक के रूप में एकत्रित कर राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अशफ़ाक़ खान के हाथों से समस्त पद अधिकारीयों की मौजूदगी में कलेक्टर साहब को सुप्रीम भेंट की है। इस बुक का कलेक्टर साहब ने प्रथम पृष्ठ से अंतिम पृष्ठ तक बारीकी से अवलोकन किया और खुश होकर शेख बाबू को गिफ्ट देकर सम्मानित किया डॉ अशफ़ाक़ खान साहब के सऊदी अरब के पवित्र शहर मक्काह , मदीना से उमरह करके लौटने पर कलेक्टर प्रवीण सिंह को ज़िला बुरहानपुर ने मुबारकबाद दी इस अवसर पर डॉ अशफ़ाक़ खान ने कलेक्टर साहब को आबे जमज़म, अजवा खजूर जो एक हज़ार बिमारियों के इलाज में शिफा देती है,कलमी खजूर, अम्बर खजूर,ईरानी खजूर और सेंट का थ्री इन वन गिफ्ट पैक देकर आगे तरक़्क़ी की दुआएँ दी कलेक्टर साहब ने इन्हे स्वीकार करते हुऐ मुस्कान मिशन पर तेज़ी से काम करने और ज़िले से कुपोषित बच्चों के ग्राफ को खत्म करने हेतु संगठन को निर्देश दिए संगठन ने आस्वासान दिया के हम सब तन मन धन से आपके साथ है इस अवसर पर हाजी सय्यद शहज़ाद अली ने मुख्य मंत्री शिवराज सिंह चौहान के नाम कलेक्टर प्रवीण सिंह को पुरानी पेंशन नियुक्ति दिनांक से,वरिष्ठता, पदोन्नती, कर्मोउन्नति, अतिथियों के वेतन में वृद्धि, उर्दू के पदों में वृद्धि,आदि मांगो का ज्ञापन सौंपा।

Post a Comment

Previous Post Next Post