बुरहानपुर - शनिवार को खंडवा जिले की जनपद पंचायत पंधाना के ग्राम रूस्तमपुर में गृह प्रवेशम अंतर्गत आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री अर्चना चिटनिस ने मुख्य अतिथि के रुप में शामिल होकर अपने विचार रखे
इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी तथा मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान जी का उद्बोधन उपस्थितजनों के साथ सुना व देखा हितग्राहियों को नवीन आवास में विधि-विधान से गृह प्रवेश कराया
कार्यक्रम में पंधाना विधायक राम दांगोरे, जिला पंचायत अध्यक्ष कंचन मुकेश तनवे, खंडवा भाजपा जिलाध्यक्ष सेवादास पटेल, खंडवा जिला महामंत्री अरूणसिंह मुन्ना राजेश तिवारी, जनपद पंचायत अध्यक्ष सुन्नीबाई जी सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे
Tags
बुरहानपुर समाचार