ग्राम पांतोडा में गृह प्रवेश कार्यक्रम का हुआ आयोजन , प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत हितग्राहियों को कराया गया गृह प्रवेश

बुरहानपुर - प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत प्रदेश में बने 4.51 आवास का 22 अक्टूबर 2022 धनतेरस के पावन पर्व पर गृह प्रवेश कराया गया। राज्य स्तरीय कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कर कमलों से एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में जिला सतना से वर्चुअल गृह प्रवेश कार्यक्रम आयोजित रहा। इस अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम ग्राम पांतोडा में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा माँ सरस्वतीजी के छायाचित्र पर माल्यार्पण व पूजन अर्चन कर किया गया। इस दौरान जिले मे 1300 आवास के हितग्रहियो को गृह प्रवेश कराया, साथ ही शासन की अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं जैसे आयुष्मान कार्ड, संबल कार्ड, खाद्यान्न पर्ची, लाड़ली लक्ष्मी योजना इत्यादि योजनाओं से हितग्राहियो को लाभान्वित भी किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद पाटील ने गृह प्रवेश करने पर हितग्राहियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी।

इस उपलक्ष्य पर कलेक्टर प्रवीण सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष गंगाराम मार्काे, जिला पंचायत उपाध्यक्ष गजानन महाजन, भाजपा अध्यक्ष मनोज लधवे जन प्रतिनिधिगण अधिकारीगण, हितग्राहीगण व ग्रामीणजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम में हितग्राही चुरामन तोताराम पाटील, जीवन श्रवण महाजन को मुख्यमंत्री का बधाई संदेश पत्र, मुमताज मोहम्मद को आयुष्मान कार्ड, दृष्टि साक्षी-किरण को लाड़ली लक्ष्मी योजना के प्रमाण पत्र, इंताज अनवर को खाद्यान्न पर्ची, सद्दाम तड़वी को संबल कार्ड वितरित कर लाभान्वित किया गया। सांसद, कलेक्टर एवं अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा हितग्राही राजू किसन, निकलेश दिनकर महाजन, त्रिलोकचंद थावर, सुरेश रघुनाथ चौधरी के नवनिर्मित आवास में रिबन काटकर एवं श्रीफल देकर गृह प्रवेश कराया गया प्राप्त जानकारी अनुसार अब तक जिले में 25 हजार 922 आवास स्वीकृत कर हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया है। जिसमें 16 हजार 762 आवास पूर्ण हो चुके हैं एवं 9 हजार 160 आवास प्रगति रथ है। वित्तीय वर्ष 21-22 के अंतर्गत आवास प्लस में नवीन 10 हजार 144 आवास स्वीकृत कर लाभान्वित किया गया है

Post a Comment

Previous Post Next Post