बुरहानपुर - शुक्रवार शाम 5 बजे दारूस्सुरूर एजुकेशन सोसाइटी बुरहानपुर के तत्वधान सेमिनार ऑल इंडिया मुशायरा, व विमोचन समारोह का आयोजन जश्ने जमील असगर के उपलक्ष में किया गया। सोसाइटी के चेयरमैन तनवीर रजा बरकाती ने बताया कि बुरहानपुर के प्रसिद्ध कवि व शायर जमील असगर की तीन पुस्तकों परवरदिगार बोलता है लहु टपकता है और पसे हर्फ व लफ्ज का विमोचन कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा किया गया। जमील असगर के व्यक्तित्व शायरी और कला पर डॉक्टर खालिद प्रोफेसर जामिया मिल्लिया देहली सलीम अंसारी जबलपुर डॉक्टर करीम सालार जलगांव ताहिर नक्काश डॉक्टर आरिफ अंसारी प्रोफेसर रियासत अली डॉक्टर एस एम शकील जावेद राणा ने सेमिनार में अपने शोध पत्रों के जरिए अपनी बात रखी। रात्रि 10 बजे ऑल इंडिया मुशायरा का आयोजन किया गया जिसमें बाहरी व स्थानीय कवि व शायरों ने अपनी शायरी से जनता को लुभाया अतिथियों में हमीदुद्दीन काजी मनोज तारवाला, मुन्ना यादव, परवेज़ सलामत, आसिफ अंसारी, हर्षित ठाकुर, शाहिद अंसारी एडवोकेट, मालिक सेठ, रफीक गुल मोहम्मद, इकराम अंसारी आदि मौजूद रहे शाऊर आशना व जहीर अब्बास ने आभार व्यक्त किया
Tags
बुरहानपुर समाचार