बुरहानपुर - कलेक्टर प्रवीण सिंह के निर्देशानुसार शनिवार को राजस्व अधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत पटाखा भण्डार गृह एवं दुकानों का आकस्मिक निरीक्षण किया राजस्व अधिकारियों द्वारा फोफनार पापा फायर्स वर्क्स, साई फायर्स वर्क्स, खकनारकलां, स्वरूप फायर्स वर्क्स दर्यापुर, लक्ष्मी फायर्स वर्क्स दर्यापुर, कृष्णा फायर वर्क्स नेपानगर एवं स्वस्तिक फटाखा सेंटर दर्यापुर सहित अन्य स्थलों का निरीक्षण किया गया अधिकारियों ने दुकानदारों को सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए पानी की बाल्टी, रेत व अग्निशमन यंत्र रखने सहित अन्य सावधानियाँ बरतने हेतु समझाईश दी
Tags
बुरहानपुर समाचार