बुरहानपुर - दिवाली पर्व को लेकर बुरहानपुर शहर में काफी तादाद में खरीदी बिक्री की दुकानों पर फरोख जारी है बुरहानपुर शहर क्षेत्र के साथ-साथ ग्रामीणो से आए लोगों की भी दुकान और बाजारों में भीड़ काफ़ी ज्यादा है दिवाली पर्व को लेकर भीड़ को देखते हुए यातायात द्वारा रूट प्लान किया गया रूट प्लान के तहत जयस्तंभ सुभाष चौक मिलन तिराहा-गांधी चौक- फूलचौक बाई साहब की हवेली-पांडुमल चौराहा कमल तिराहा वाले क्षेत्र में तीन व चार पहिया वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित किया गया है वहीं पांडूमल चौक से गांधी चौक- फूल चौक-बाई साहब की हवेली वाले रूट को वन-वे किया गया है पुलिस द्वारा ज्यस्तंभ, सुभाष चौक, कोतवाली के सामने, फूल चौक, बाई साहब की हवेली, पांडुमल चौक, कमल चौक , शिवकुमार चौराहे पर पुलिस पॉइंट लगाए गए हैं जहाँ दो पहिया तीन या चार पहिया वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से प्रतिबंधित है लेकिन खरीदी करने आए और आवागमन करने वाले लोग इन जगहों पर छोटे वहनो के साथ साथ बड़े वाहनों को भी इन प्रतिबंधित जगहों से आवागमन कर रहे है जिससे खरीदी करने लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है 2 घंटे यातायात पूरी तरह बंधित हो रहा है दुकानदार संचालकों द्वारा भी अतिक्रमण घेरा गया मंडी क्षेत्र के अनाज मार्केट से लेकर इकबाल चौक तक ऑटो और लोडिंग वाहनों की आवाजाही लगी हुई है खरीदी करने आये लोगों ने अपनी मोटरसाइकिल बिच अनियमित तरीके से ख़डी कर रखी है यातायात जवान भी तैनात नहीं है जिससे यातायात बंधित होने से रोका जाए जिससे लोगों को राहत मिले
Tags
बुरहानपुर समाचार