बुरहानपुर - नौ दिनों तक चलने वाले नवरात्र के बाद दशहरा के दिन मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन करने के साथ ही यह पर्व संपन्न हुआ श्रद्धालुओं ने नम आंखों से मां की प्रतिमा को विदाई दी बुधवार को सुबह से ही प्रतिमाओं को विसर्जन के लिए निकलने का सिलसिला शुरू हो गया था विसर्जन के दौरान जहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे वहीं प्रतिमा के साथ पुलिस पदाधिकारीयों के नेतृत्व में पुलिस टीमे तैनात की गई थी ।
प्रतिमा विसर्जन के दौरान नगर में माता रानी की शोभा यात्रा निकाली गई जिसमें लोगों ने अपने करतब का प्रदर्शन किया इस बीच खास बात यह रही कि थाना यातायात सूबेदार हेमंत पाटीदार की दुर्गा विसर्जन मेले मे ही ड्यूटी लगी थी तभी इस बीच श्री सार्वजनिक नवदुर्गा उत्सव समिति के अखाड़े के सेंकड़ों युवाओ ने उन्हें अपने साथ लेझीम खेलने का आग्रह किया और उनसे प्यार भरी जिद कर बैठे आखिरकार युवाओं की भावनाओं को देखते हुए यातायात सूबेदार हेमंत पाटीदार ने उनके साथ लेझीम खेली जिससे युवाओं में एक नया जोश देखने को मिला इस चीज़ से युवा उनसे बहुत प्रभावित हुए लोहारचाल निवासी अखाड़ा उस्ताद गजेंद्र नवग्रहे ने कहा कि सूबेदार जी ने हमारे लिए समय निकाल कर लेझीम खेली यह हमारे लिए गर्व की बात है ऐसे अधिकारियों से ही सामाज में एक अच्छा संदेश जाता है और आमजन व अधिकारियों में अच्छे संबंध स्थापित होते हैं अखाड़ा उस्ताद गजेंद्र ने यातायात सूबेदार को धन्यवाद अदा किया यातायात सूबेदार का लेझीम खेलता वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है शहर के दर्जनों स्थलों पर बनाए गए मां दुर्गा की प्रतिमा पंडाल की प्रतिमाओं का विसर्जन ताप्ती नदी में किया गया विसर्जन जुलूस काफी भव्य एवं आकर्षक रहा। जिसमें सभी वर्ग के लोगों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।
Tags
बुरहानपुर समाचार