असत्य पर सत्य की जीत रेणुका माता मंदिर प्रांगण के दशहरा मैदान में 35 फिट का रावण हुआ दहन

बुरहानपुर - बुधवार को विजयदशमी के अवसर पर शहर के रेणुका माता मंदिर प्रांगण में खंडवा लोकसभा के सांसद ज्ञानेश्वर पाटील द्वारा 35 फिट ऊँचे रावण का दहन किया गया रावण दहन से पहले रामायण का मंचन हुआ भगवान श्रीराम, लक्ष्मण और श्रीहनुमान तीनों रथ पर रावण दहन स्थल पर पहुंचे दहन से पहले अतिथियों द्वारा प्रभु श्रीराम की आरती की गई। 
रावण देखने के लिए हजारो से अधिक लोग मैदान में जुटे हरदा के कलाकारों ने आकर्षक आतिशबाजी की रावण दहन के पूर्व दशहरा उत्सव समिति के अध्यक्ष ओम प्रकाश पारीक, उपाध्यक्ष राजू भाई जोशी, महेंद्र  कुमार पारीक, सचिव व कांग्रेस जिला अध्यक्ष अजय सिंह रघुवंशी, लख्मीचंद  टिलानी द्वारा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद ज्ञानेश्वर पाटील सहित अथितियों का शॉल -श्रीफल से अभिनंदन किया किया रावण दहन के बाद लोगों ने असत्य पर हुईं सत्य की जीत का लोगो ने एक दूसरे को गले लगाकर बधाई दी कार्यक्रम अध्यक्ष व विधायक ठाकुर सुरेंद्र सिंह, समारोह के विशिष्ट अतिथि महापौर माधुरी अतुल पटेल ,निगम अध्यक्ष अनीता अमर यादव ,अध्यक्ष नवलसिंह सहकारी कारखाना किशोरी देवी ठाकुर, पूर्व महापौर अतुल पटेल,पूर्व महापौर अनिल भोसले, पूर्व नगर निगम अध्यक्ष मनोज तारवाला सांसद प्रतिनिधि आदित्य प्रजापति किशोर शाह, पंकज नाटानी, दिनकर पाटील,डॉ मनोज वाभले, पार्षद भरत इंगले, महेंद्र इंगले, गौरव शुक्ला, नितेश दलाल राजेश महाजन अनीश सलूजा  दशहरा उत्सव समिति के समस्त पदाधिकारी गण व सदस्यगण बड़ी संख्या में लोग उपस्थित  थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post