नाक पर ब्लैक हेड्स होना आम बात है
ब्लैकहेड्स चेहरे के पोर्स में ऑयल और डेड स्किन जमा होने के कारण होते हैं.
आप इन्हे कुछ घरेलू नुस्खे से भी दूर कर सकते हैं.
आइए जानें क्या हैं वो घरेलू नुस्खे.
1. दूध और शहद
दूध और शहद को मिलाकर कुछ देर के लिए रख दें या तो फिर दूध में शहद मिलाकर उसे उबाल लें और ठंड होने दें. इसके बाद इस मिश्रण में रुई को भिगोकर अपने चेहरे पर लगाएं. अपने चेहरे पर कम से कम 15 मिनट तक रूई को लगे रहने दे और फिर गुनगुने पानी से अपना चेहरा धो लें.
2. बेकिंग सोडा
ब्लैकहेड्स को खत्म करने के लिए बेकिंग सोडा सबसे अच्छा रहता है. नींबू और गुनगुना पानी में बेकिंग सोडा मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लें और चेहरे पर लगा लें. थोड़ी देर इस पेस्ट को चेहरे पर लगे रहने के बाद पानी से अच्छी तरह धो लें. कुछ ही दिनों में ब्लैकहेड्स कम लगेंगे.
3. दालचीनी
ब्लैकहेड्स हटाने के लिए दालचीनी पाउडर बेहतरीन स्क्रब की तरह काम करता है. दालचीनी पाउडर में नीबू मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें. इस पेस्ट को चेहरे पर कम से कम 10 मिनट तक लगाकर रखें. इससे ब्लैकहेड्स और वाइटहेड्स दोनों कम हो जाएंगे और स्किन टाइट हो जाएगी.
4. नारियल तेल
शुगर स्क्रब ब्लैकहेड्स को हटाने में कारगर साबित होता है. चीनी को पीसकर उसमें नारियल तेल मिला लें. फिर इसे चेहरे पर लगाकर स्क्रबिंग करें. इससे ब्लैकहेड्स काफी हद तक कम हो जाएंगे.
5. ओटमील
ओटमील चेहरे से ब्लैकहेड्स कम करने के साथ स्किन को चमकदार बनाता है. ओटमील में दही और नींबू मिलाकर पेस्ट बना लें. इसे अब अपने फेस पर लगा ले और 15 मिनट तक लगाकर रखें. फिर अपने चेहरे को गुनगुने पानी धो लें.