कलेक्टर ने साप्ताहिक समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिये आवश्यक दिशा निर्देश ( महाकाल लोक लोकार्पण कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर की चर्चा )

बुरहानपुर - मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान अंतर्गत कार्यो को प्राथमिकता एवं सजगता से कार्य करें हर पात्र हितग्राही को शासकीय योजनाओं से लाभान्वित करना सुनिश्चित किया जायें यह बात साप्ताहिक समीक्षा बैठक में कलेक्टर प्रवीण सिंह ने कही उन्होंने निर्देशित किया कि सभी अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों के भ्रमण करते हुए मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान को मैदानी स्तर पर व्यवस्थित रूप से क्रियान्वित करवाना सुनिश्चित करें कलेक्टर प्रवीण सिंह ने बैठक में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, लाड़ली लक्ष्मी योजना, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, मुख्यमंत्री ग्रामीण पथकर विक्रेता योजना, पीएम स्वनिधि योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना, सामाजिक सुरक्षा योजना इत्यादि योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों को प्रगति लाने के निर्देश दिये उन्होंने आयुष्मान अभियान प्रगति, सीएम हेल्पलाईन सहित इत्यादि विषयों पर विस्तृत रूप से समीक्षा की। 
महाकाल लोक‘‘ लोकार्पण कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा 
कलेक्टर प्रवीण सिंह ने बैठक में जानकारी देते हुए बताया कि 11 अक्टूबर, 2022 को उज्जैन में महाकाल लोक लोकार्पण अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया जाना है। उन्होंने जिले में आयोजित की जाने वाली गतिविधियों एवं तैयारियों के संबंध में अधिकारियों से चर्चा की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिये बैठक में जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी रोहित सिसोनिया, अपर कलेक्टर शैलेन्द्र सिंह सोलंकी, एसडीएम नेपानगर ज्योति शर्मा, संयुक्त कलेक्टर हेमलता सोलंकी, नगर निगम आयुक्त संदीप श्रीवास्तव, एसडीएम बुरहानपुर दीपक चौहान सहित अन्य जिला अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post