निःशुल्क दीनदयाल कोचिंग क्लासेस का विधिवत शुभारंभ

बुरहानपुर - जिले में शासकीय विद्यालयों में अध्ययनरत कक्षा 10 वीं एवं 12 वीं के विद्यार्थियों के लिए निःशुल्क दीनदयाल कोचिंग क्लासेस प्रारंभ की जा रही है जिसका गुरुवार विधिवत शुभारंभ इंदिरा कॉलोनी स्थित परमानंद गोविंदजीवाला ऑडिटोरियम में किया गया। 
शुभारंभ अवसर पर खंडवा लोकसभा सांसद ज्ञानेश्वर पाटील, पूर्व मंत्री अर्चना चिटनीस, कलेक्टर  प्रवीण सिंह, महापौर माधुरी पटेल सहित अन्य सम्माननीय जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य नागरिकगण व शिक्षकगण तथा बड़ी संख्या में विद्यार्थीगण उपस्थित रहे इस अवसर पर सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने संबोधित करते हुए कहा कि निःशुल्क दीनदयाल कोचिंग से विद्यार्थियों का भविष्य उज्जवल रहेगा तथा वे जीवन में आगे बढ़ते हुए अपने जिले का नाम रोशन करेंगे। यह विद्यार्थियों के लिए एक सुनहरा अवसर है। पूर्व मंत्री चिटनीस ने कहा कि यह सुविधा जिले में प्रारंभ की गई है यह अत्यंत हर्ष का विषय है

वहीं कलेक्टर सिंह ने विद्यार्थीगणों को संबोधित करते हुए निःशुल्क कोचिंग क्लासेस का लाभ लेने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम में उपस्थिति अन्य अतिथियों ने भी संबोधित करते हुए उपस्थितजनों को लाभान्वित किया। जिला शिक्षा अधिकारी रविन्द्र महाजन ने उपस्थितजनों को कार्यक्रम की रूपरेखा से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि यह क्लासेस प्रत्येक रविवार एवं शासकीय अवकाश के दिवसों में आयोजित की जायेगी निःशुल्क दीनदयाल कोचिंग क्लासेस हेतु सेंटर बनाये गये हैं जिनमें शासकीय कन्या उ.मा.विद्यालय बुरहानपुर, शा.उ.मा.वि.लालबाग, शा.उर्दू कन्या उ.मा.विद्यालय हरीरपुरा शा.क.उ.मा.वि.शाहपुर शा.उ.मा.वि.फोफनार शा.उ.मा.वि. चापोरा शामिल है।

Post a Comment

Previous Post Next Post