वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में 7 भागते घोड़ों की पेंटिंग लगाने का क्या है महत्व ?

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में 7 भागते घोड़ों की पेंटिंग लगाना अत्यंत ही शुभ माना जाता है।
7 नंबर को सौभाग्यशाली अंक माना गया है.इंद्रधनुष के 7 रंग होते हैं, सप्त ऋषि, शादी में सात फेरे,सात वचन, सात जन्म ,सात सुर , सूरज के 7 घोड़े आदि
इसलिए सात घोड़ों की तस्वीर को सर्वोतम माना गया है।
7 भागते घोड़े - गति,शक्ति और ऊर्जा का प्रतीक माने जाते हैं।
घर या ऑफिस में दीवार की पूर्व दिशा में इस तस्वीर को लगाना शुभ होता है।
तस्वीर में घोड़े सफेद रंग के होने चाहिए किसी अन्य रंग के नहीं, क्योंकि सफेद रंग वाली तस्वीर सबसे ज्यादा शुभ मानी जाती है।
तस्वीर में सातों घोडों का मुँह अच्छे से दिखाई देने चाहिए , वे लगाम से बंधे हुए नहीं होने चाहिए।
घोड़े दौड़ते हुए दिखाई देने चाहिए ना कि खड़े या अन्य मुद्रा में
इस तस्वीर को घर में लगाने से मां लक्ष्मी प्रसन्न हो जाती हैं। घर में आलस्य दूर होता है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। कार्य में गति आती है
नौकरी में प्रोमशन मिलता है। मान-सम्मान में बढ़ोतरी होती है।



Post a Comment

Previous Post Next Post