खाद्य विभाग ने विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच कर लिए खाद्यान्न सामग्री के नमूनें , अमानक पाये जाने पर होगी कार्यवाही

बुरहानपुर - कार्यालय उपसंचालक खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा जिले के विभिन्न प्रतिष्ठानों में सतत् रूप से औचक निरीक्षण किया जा रहा है इसी श्रृंखला में विभाग द्वारा दूध डेयरी किराना दुकानों मिठाई दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया यह जानकारी जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी कमलेश डाबर ने दी .
उन्होंने बताया कि निरीक्षण उपरांत कमियाँ पाए जाने पर प्रतिष्ठानों से नमूने लिये गये तथा लोक विश्लेषक भोपाल को भेजा गया है तथा संबंधित प्रतिष्ठान को कारण बताओ सूचना पत्र भी प्रेषित किये गये दिनांक 19 अक्टूबर को निम्नानुसार दुकानों से नमूने लिए जाकर भोपाल जांच हेतु भेजे गए। 
जिनमें कुंदन स्वीट्स चौक बाजार बुरहानपुर से मावा, नमकीन, मावाबर्फी का नमूना, सरस्वती डेरी मंडी बाजार बुरहानपुर से मावा, शुद्ध घी, मिलन मिठाई गांधी चौक बुरहानपुर से मावा पेड़ा, गीता स्वीट्स शनवारा से पेड़ा, जय श्री होटल शनवारा से लड्डू, पवन होटल गांधी चौक से मोहनथाल का नमूना लिए जाकर भोपाल भेजा गया है। 
रिपोर्ट में नमूना आमानक पाया जाता है तो उक्त व्यापारी के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम 2006 के नियम 2011 के अंतर्गत नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post