बुरहानपुर - आयुष मंत्रालय भारत सरकार द्वारा जारी निर्देशानुसार सातवें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस भगवान धनवन्तरी जयंती के उपलक्ष्य पर शासकीय स्वशासी आयुर्वेद महाविद्यालय एवं चिकित्सालय मोहम्मदपुरा में फूड फेस्टिवल का आयोजन किया गया जिसमें महाविद्यालय में अध्ययनरत समस्त छात्र छात्राओं एवं महाविद्यालय के अधिकारी कर्मचारीगणों ने उत्साह के साथ कार्यक्रम में भाग लिया। इस फूड फेस्टिवल कि अध्यक्षता महाविद्यालय एवं चिकित्सालय की प्रधानाचार्य डॉ. रश्मिरेखा मिश्रा द्वारा की गई, जिसमें डॉ. उर्मिला वाक्सार, डॉ. ममता परते, डॉ. सत्येन्द्र सिंह, डॉ. स्वाती सिंह ने समिति सदस्य के रूप में कार्य किया। फूड फेस्टिवल में छात्र-छात्राओं द्वारा कुल 21 पौष्टिक आहारों के स्टॉल लगाकर आहार द्रव्यों का प्रदर्शन किया गया। जिसका लुत्फ सभी छात्र-छात्राओं, अधिकारी कर्मचारियो ने लिया महाविद्यालय की प्रधानाचार्य ने कार्यक्रम में जानकारी देते हुए बताया कि, प्रतिदिन हमारी जीवन शैली में जिन आहार द्रव्यों का हम सभी सेवन करते है उनके खान पान की विधि एवं उनके महत्व पर प्रकाश डाला आयुर्वेद में बताये गये प्रतिदिन प्रयोग किये जाने वाले आहार द्रव्यों पर भी चर्चा हुई जैसे-आंवला, मूंग दाल, दूध, घी, शाली चावल, सेंधा लवण एवं अन्य उपयोगी द्रव्यों के बारे में जानकारी दी गई। छात्र छात्राओं को कार्यक्रम में भाग लेने के लिये बधाई दी एवं इसी प्रकार भविष्य में होने वाले आयोजनों में भागीदारी के लिये भी प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम में प्रोफेसर, डॉ. तरणीकांत मोहन्तो, एवं डॉ. यादव गिरीधर गावले ने निर्णायक की भूमिका के रूप में कार्य करते हुए प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय विजेताओं को पुरूस्कृत किया तथा अन्य प्रतिभागी छात्र-छात्राओं का उत्साह वर्धन किया गया।
Tags
बुरहानपुर समाचार