बुरहानपुर/16 सितम्बर, 2022/- नेहरू युवा केंद्र बुरहानपुर द्वारा ग्राम डोंगरगाांव में हिंदी दिवस/पखवाड़ा के अंतर्गत हिंदी लोकगीत गायन का आयोजन किया गया। जिला युवा अधिकारी श्री पंकज गोस्वामी ने बताया कि 14 से 28 सितम्बर, 2022 तक हिंदी पखवाड़ा के तहत हिंदी भाषा के इतिहास एवं इसके गौरव को ग्रामीण इलाको में कई गतिविधियों के माध्यम से जन-जन तक पहुँचाया जा रहा है।
इसी क्रम में लोकगीत गायक श्री सतीश जाधव एवं इनकी टीम के द्वारा लोकगीत गाकर हिंदी भाषा की महत्वता से ग्रामीणों को रूबरू कराया। हारमोनियम, तबला आदि संगीत वादक यंत्रों के माध्यम से हिंदी भाषा में कई लोकगीत गाए। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीणजनों ने सहभागिता की।
Tags
बुरहानपुर समाचार