1.अधिक प्यास लगना :
प्यास और भूख का बढ़ना हाई ब्लड शुगर के सामान्य लक्षण हैं. इस बात से कोई अंतर नहीं पड़ता कि आप दिन भर में कितना पानी पी रहे हैं या कितना खा रहे हैं. अगर किसी को अधिक प्यास और बार-बार भूख लग रही है तो यह हाई ब्लड प्रेशर का लक्षण हो सकती है. दरअसल, जब मसल्स में अधिक मात्रा में ग्लूकोज यानी चीनी पहुंच जाती है तो शरीर डिहाइड्रेट हो जाता है और प्यास लगने लगती है. इसके बाद आपका शरीर खून को पतला करने के लिए और ग्लूकोज का लेवल कम करने के लिए शरीर के टिश्यूज से लिक्विड को खींचता है और आपको प्यास लगती है.
खाने के बाद भी आपको अभी भी बहुत भूख लग सकती है. ऐसा इसलिए है क्योंकि मसल्स को भोजन से आवश्यक ऊर्जा नहीं मिलती और शरीर का इंसुलिन रेजिस्टेंस ग्लूकोज को मसल्स में जाने और एनर्जी देने से रोकता है. इसलिए शरीर को अधिक ऊर्जा की जरूरत होती है और आपको भूख का अहसास होता है.
2. पेशाब से महक आना :
एक्सपर्ट कहते हैं कि अगर किसी की यूरिन से मीठी महक आ रही है तो यह इस बात का संकेत है कि आपका ब्लड शुगर लेवल बहुत अधिक हो गया है. आमतौर पर यूरिन के माध्यम से शरीर से निकलने वाली शुगर की मात्रा का पता नहीं लगाया जा सकता. हालांकि, अगर किसी का ब्लड शुगर लेवल हाई होता है तो चीनी किडनी के माध्यम से ब्लड से निकल जाती है और यूरिन के माध्यम से बाहर निकल जाती है.
3. धुंधला दिखाई देना :
यदि अपको क्लियर दिखाई नहीं दे रहा है तो यह हाइपरग्लेसेमिया का संकेत हो सकता है. एक्सपर्ट बताते हैं जो लोग काम कर रहे हैं उनमें से हर 4 में से 1 व्यक्ति को टाइप 2 डायबिटीज है. लेकिन उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है. अगर किसी को धुंधला दिखाई देता है तो भी यह हाई ब्लड शुगर का संकेत हो सकता है.
टाइप 2 डायबिटीज वाले मरीजों को नेत्र रोग या फिर उससे संबंधित किसी समस्या का खतरा बढ़ जाता है. जैसे डायबिटिक रेटिनोपैथी और डायबिटिक मैकुलर एडिमा (डीएमई).
4. थकान :
यदि किसी को लगातार थकान बनी रहती है तो यह ब्लड शुगर हाई होने का संकेत हो सकता है. इसके लिए आपको तुरंत किसी डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए. इसमें कोई संदेह नहीं है कि आपके ब्लड शुगर के लेवल में उतार-चढ़ाव होता है. लेकिन जब ब्लड शुगर बहुत अधिक हो जाती है तो कोशिकाओं को ऑक्सीजन और पोषक तत्व नहीं मिलते पाते, जिससे कोशिकाएं सही से काम नहीं कर पातीं और थकान महसूस होने लगती है.
5. वजन घटना :
अगर किसी का बहुत ज्यादा वजन कम होता है तो उसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. एक्सपर्ट बताते हैं कि अगर किसी का वजन काफी जल्दी कम होता है तो यह हाई ब्लड शुगर का संकेत हो सकता है. अगर आपका भी बिना किसी कारण से अचानक से वजन कम होने लगा है तो डॉक्टर से संपर्क करें.
6. देर से घाव भरना ;
आमतौर पर त्वचा पर खरोंच या चोट लगने पर घाव अगले दिन सूख जाता है और भूरे रंग की पपड़ी चोट की जगह आ जाती है। मगर यदि आपका खरोंच या घाव भरने में ज्यादा समय लग रहा है, तो भी डायबिटीज का संकेत हो सकता है। दरअसल डायबिटीज होने पर आपके खून में शुगर की मात्रा बढ़ जाती है, जिसके कारण इम्यून सिस्टम आसानी से घाव को नहीं भर पाता है।
7. त्वचा पर धब्बे या निशान दिखना :
अगर आपको अपने शरीर के अंगों में अचानक काले-भूरे निशान नजर आने लगे हैं, तो चिकित्सक से मिल लें। डायबिटीज के कारण भी त्वचा पर डार्क स्पॉट्स हो जाते हैं। आमतौर पर ये निशान आपको कांख के नीचे (आर्मपिट्स), गर्दन, जननांग के आसपास और पैरों में दिख सकते हैं। इसे मेडिकल भाषा में acanthosis nigricans कहते हैं।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे अपनाने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
