मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना के तहत जिले से वैष्णोदेवी यात्रा के लिए 350 यात्रीगण हुए रवाना

बुरहानपुर/17 सितम्बर, 2022/-राज्य शासन की महत्वाकांक्षी योजना मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना के तहत आज बुरहानपुर जिले से वैष्णोदेवी के दर्शन के लिए 350 यात्रीगणों को माला पहनाकर एवं पुष्पगुच्छ देकर रवाना किया गया। यात्री टेªन को कलेक्टर श्री प्रवीण सिंह, बुरहानपुर विधायक श्री ठा. सुरेन्द्र सिंह, जिला पंचायत सीईओ श्री रोहित सिसोनिया, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री गंगाराम मार्को, उपाध्यक्ष श्री गजानन महाजन, नगर निगम अध्यक्ष श्रीमति अनिता यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधिगणों द्वारा हरी झण्डी दिखाकर खुशी-खुशी ससम्मान रवाना किया गया। कलेक्टर श्री सिंह ने यात्रीगणों की सुखद यात्रा हेतु मंगलकामना की। यह यात्रा 17 सितम्बर, 2022 से 22 सितम्बर, 2022 तक रहेंगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post