बुरहानपुर - "धामणगाँव " नवरात्र महोत्सव " शनिवार को माँ वाघेश्वरीदेवी मंदिर पर शास्त्रीय भजन संगीत का आयोजन संस्था की और से किया गया ।
जिसमे ह.भ.प श्री तुकाराम जिवराम पाटिलजी गोराडेकर द्वारा संतो के भजन,अभंगो का गायन किया गया ।
जिसमे ग्राम धमणगाँव और बंभाडा के वराकरी संप्रदाय के भक्त,संस्था के सदस्य,सभी भजन मंडलीया उपस्थित रहे ।
संस्था अध्यक्ष श्री अशोक किसन पाटिलजी ने बताया माँ वाघेश्वरी नवरात्र महोत्सव हर साल की तरह मेला लगता है ।
बहुत दूर दूर महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश से भक्त माता के दरबार में दर्शन करने आते हैं।
इस अवसर पर तबला वादक गोपाल पाटील, डिगंबर चौधरी, सीताराम चौधरी हारमोनियम वादक, वामनराव महाजन, राजेश महाराज बंभाडा चुडामन महाजन शास्त्रीय संगीत यमन राग से प्रारंभ होकर भैरवी राग पर समापन हुआ जिसमें दिनकर महाजन ने गायनाचार्य महाराज का श्रीफल ,शाँल से स्वागत किया ।
Tags
बुरहानपुर समाचार