महायज्ञ प्रबंधन समति के प्रचार-प्रसार प्रमुख महेंद्र कुमार पारीक ने बताया अगले साल वृंदावन में होने वाले 108 कुंडात्मक विराट लक्ष्मीनारायण महायज्ञ में देश भर से लाखों भक्त जुटेंगे इसके लिए देश के अलग-अलग प्रांतों में तैयारियां शुरू हो गई है यह पूरा आयोजन स्वामी भरतदासाचार्य महाराज वृदांवन के सानिध्य में होगा।
इस आयोजन को लेकर स्वामी जी गुजरात के दौरे पर हैं, इसके बाद महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ के बाद मध्यप्रदेश में प्रवेश करेंगे जिसमें स्वामी जी का बुरहानपुर आगमन होगा ।
इस आयोजन को लेकर महेंद्र कुमार पारीक ने सांसद पाटिल से भेंट कर संपूर्ण कार्यक्रम की जानकारी दी और श्री लक्ष्मीनारायाण महायज्ञ विराट आयोजन के पोस्टर का लोकार्पण कराया ।
पारीक ने बताया की आयोजन को लेकर नगर के जनप्रतिनिधियों गणमान्य नागरिकों से सिध्र ही भेंट कर सम्पूर्ण जानकारी से अवगत करायेंगें
Tags
बुरहानपुर समाचार