माँ तुझे प्रणाम योजना अन्तर्गत युवाओं ने अंतर्राष्ट्रीय सीमा का भ्रमण किया। उन्होंने बाघा बार्डर स्थित शहीद स्मारक से मिट्टी लाकर जिला कलेक्टर प्रवीण सिंह को दी तथा अपने अनुभव साझा किये। उन्होंने कहा कि यह हमारा सौभाग्य है कि माँ तुझे प्रणाम योजनान्तर्गत हमें बाघा बार्डर जाने का अवसर प्राप्त हुआ।
योजना के तहत बुरहानपुर से दीपक महाजन, चेतन जाधव, अंजली मिश्रा, खुशबू सांवले, केतकी नेवे एवं मोहिनी चौधरी माँ तुझे प्रणाम योजना से लाभान्वित हुए जिले से 8 सितम्बर को दल होगा रवाना खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा माँ तुझे प्रणाम योजना संचालित की जा रही है यह जानकारी जिला खेल अधिकारी आर.जी.बांगरिया ने दी। उन्होंने बताया कि इसका मुख्य उदेश्य से 15 से 25 वर्ष के युवाओं में राष्ट्रवाद की भावना से ओतप्रोत एवं भारत की अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर सैन्य गतिविधियों से अवगत कराना है योजनान्तर्गत बुरहानपुर जिले से 8 सितम्बर से 7 दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम आयोजित किया गया है यह दल बुरहानपुर से रवाना होगा जो कि भोपाल के दल में शामिल होकर 9 सितम्बर, 2022 को अंतर्राष्ट्रीय सीमा बाघा-हुसैनीवाला पंजाब की अनुभव यात्रा में सहभागिता करेगा दल में बुरहानपुर विकासखण्ड से रूचिका विरेन्द्र मिश्रा, सदफ नसीम अंसारी, ज्ञानेश्वरी किशोर सुरलकर, हर्षदा दिगम्बर गुलवस्कर तथा खकनार विकासखण्ड श्वेता विजय यादव, हिमांशी विनोद पवार, आयुषी रामदास खेरवार शामिल है
Tags
बुरहानपुर समाचार