बुरहानपुर/6 सितम्बर, 2022/-जिले में गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन 9 सितम्बर, 2022 को शाम 9 बजे तक किया जायेगा।
इनमें छोटी प्रतिमाये एवं अधिकतम 12 फीट की ऊंचाई (ट्रॉली सहित) वाली प्रतिमायें विसर्जित की जायेगी।
विसर्जन स्थल नागझिरी घाट, राजघाट, सतियारा घाट, हथनूर पुलिया रहेगा।
यह जानकारी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बुरहानपुर श्री दीपक चौहान ने दी।
उन्होंने बताया कि वहीं 10 सितम्बर, 2022 को सुबह 4 बजे से 12 फिट से बड़ी प्रतिमायें हथनूर पुलिया पर विर्सजित की जायेगी।
इसके अलावा अन्य किसी स्थान पर प्रतिमाओं का विसर्जन नहीं किया जायेगा। जिसके लिए मार्ग का निर्धारण पूर्व से ही कर लिया गया है।
विसर्जन में डीजे साउंड पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।
कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री प्रवीण सिंह के निर्देशों के परिपालन में विसर्जन स्थलों पर आवश्यक व्यवस्थाएं जैसे-गोताखोरो, सुरक्षा बल, स्वास्थ्य सुविधा, प्रकाश व्यवस्था, साफ-सफाई, बैरीकेटिंग सहित अन्य व्यवस्थाओं के साथ-साथ अधिकारियों व कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
मूर्तियों को विसर्जित करते समय गणेश मंडल को 11 लोगो का नाम देना अनिवार्य होगा। जिसके लिए पुलिस विभाग द्वारा फॉर्मेट तैयार किया गया है।
मूर्तियों के निकलने के लिए शहर में 10 सितम्बर 2022 को सुबह 4 से 9 बजे तक विद्युत सप्लाई बंद रहेगा।
Tags
बुरहानपुर समाचार
