अगर आपको है ये बीमारियां तो घी का सेवन तुरंत छोड़ देना चाहिए ?


इन गम्भीर बीमारियों से जूझ रहे लोगों को घी का सेवन नहीं करना चाहिए। 

आइए जानते हैं ...

● दूध से जिन्हें एलर्जी हो -

चूंकि घी एक डेयरी उत्पाद है, इसलिए दूध से एलर्जी वाले लोगों को इसका सेवन नहीं करना चाहिए या इसे कम मात्रा में ही करना चाहिए। घी के सेवन से दाने, पित्ती, उल्टी या दस्त जैसे लक्षण दिखाई देने की संभावना है। जबकि कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो लैक्टोज इनटॉलेरेंस के साथ घी को सहन कर लेते हैं। इसलिए, यदि आपको दूध से एलर्जी है या लैक्टोज इनटॉलेरेंस है, तो इसके बारे में अपने डॉक्टर से सलाह लें।

● हृदय की बीमारी वाले -

घी में ऑक्सीकृत कोलेस्ट्रॉल पाया जाता है, जो हृदय रोगों सहित विभिन्न बीमारियों के जोखिम को बढ़ा सकती है। फैटी एसिड की मौजूदगी के कारण इसमें हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है।

● लीवर संबंधित बीमारी -

लेकिन अगर आपको पहले से ही लीवर से संबंधित बीमारियां जैसे पीलिया, फैटी लीवर, गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल दर्द है, तो आपको घी से बचना चाहिए, क्योंकि इससे गंभीर समस्याएं हो सकती हैं। हालांकि, घी का कम मात्रा में सेवन करने से लीवर की समस्या नहीं होती है।

● मोटापे से ग्रस्त लोग -

अगर आप डाइट पर हैं तो दिन में दो चम्मच घी का सेवन करना ठीक रहता है। लेकिन अगर आप इसका सेवन बढ़ाते हैं, तो इससे वजन बढ़ सकता है। 

घी में कॉन्जुगेटेड लिनोलिक एसिड (सीएलए) होता है, जो लोगों को वजन कम करने में मदद करता है लेकिन फिर भी यह कैलोरी से भरपूर खाद्य पदार्थ है और इसके अधिक सेवन से मोटापा हो सकता है।

● पाचन संबंधी बीमारी में -

घी को पचाना मुश्किल हो सकता है। इसलिए, यदि आप नियमित रूप से अपच, सूजन या कब्ज जैसी पाचन समस्याओं से परेशान होते है, तो आपको इससे बचना चाहिए या सावधानी से इसका सेवन करना चाहिए। गर्भवती महिलाओं को घी का सेवन कम करने की सलाह दी जाती है क्योंकि उन्हें अक्सर अपच और सूजन रहती है।


देखिये बुरहानपुर में स्थापित " लालबाग़ का राजा " की झलक 👈





Post a Comment

Previous Post Next Post