प्रधानमंत्री जी के जन्मदिवस पर सांसद कार्यालय पर रक्तदान व निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित

बुरहानपुर - शनिवार को अमरावती रोड स्थित सांसद कार्यालय पर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्म दिवस पर रक्तदान और निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।  शिविर में 19 यूनिट ब्लड एकत्र किया गया और  154 लोगों ने अपने सेहत की जांच करवाई। 

भाजपा के युवा नेता श्री गजेन्द्र पाटील ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री जी के जन्मदिवस को भाजपा संगठन के निर्देश पर सेवा पखवाड़ा के रूप में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक मनाया जा रहा है। सेवा पखवाड़े के प्रथम दिन रक्तदान व निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में शहर के प्रसिद्ध चिकित्सको द्वारा लोगो का जनरल चेकअप  व आँखों की जांच की गई । शहर के ऑल इज वेल मल्टी स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल की पैरामेडिकल टीम सहयोगी रही।
     

Post a Comment

Previous Post Next Post