बुरहानपुर - शनिवार को पूर्व मंत्री एवं भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अर्चना चिटनिस ने मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजनांतर्गत वैष्णवदेवी जाने वाले तीर्थ यात्रियों से बुरहानपुर रेलवे स्टेशन पर जाकर मुलाकात की और उन्हें पुष्पमाला पहनाकर तीर्थ यात्रा के लिए रवाना किया बुरहानपुर जिले से करीब 350 से अधिक लोग विशेेष ट्रेन से वैष्णवदेवी की यात्रा पर रवाना हुए अपनी लोकप्रिय नेता को अपने बीच पाकर तीर्थयात्री भी काफी खुश नजर आए। जब पूर्व मंत्री चिटनिस ने तीर्थ यात्रियों का माला पहनाकर स्वागत किया तो यात्रियों की खुशी दोगुनी हो गई यात्रियों से बात करते हुए पूर्व मंत्री अर्चना चिटनिस ने कहा कि सभी यात्री भगवान से क्षेत्र की खुशहाली और संपन्नता के लिए प्रार्थना करें। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान द्वारा पुनः शुरु की गई इस योजना से राज्य के बुजुर्गों को विभिन्न तीर्थ यात्राओं का सौभाग्य प्राप्त हुआ। पहले जो यात्री धन की कमी की वजह से दूरस्थ तीर्थस्थानों की यात्रा नहीं कर पाते थे उनकी पीड़ा को मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने समझा और बुजुर्गों को तीर्थ यात्रा करने का मौका दिया चिटनिस ने कहा कि हमारी सरकार दिल से लोगों से जुड़ी है अर्चना चिटनिस ने कह कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में मध्य प्रदेश सरकार जनसरोकार और जनसंवेदनाओं से जुड़ी योजनाओं को प्राथमिकता से राज्य में गति दे रही है। मध्यप्रदेश सरकार की बहुउद्देशीय योजनाओं का सफल क्रियान्वयन भी हो रहा है। योजनाओं के जरिए अंत्योदय के विकास का जो लक्ष्य सरकार ने रखा है, उसे पूरा करने के लिए मध्य प्रदेश सरकार कृत-संकल्पित है। मध्य प्रदेश सरकार की सफल योजनाओं को अन्य राज्यों ने भी अपनाया है। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना धार्मिक भावनाओं के संरक्षण और सम्मान का सर्वोत्म उदाहरण है। भारतीय संस्कृति में धर्म तीर्थों की यात्रा की परंपरा पुरातनकाल से चली आ रही है। बुजुर्गों के मन में जीवन में कम से कम एक बार तीर्थ स्थानों के दर्शन करने की पवित्र भावना होती है। जब प्रदेश के बुजुर्गों ने मुख्यमंत्री के सामने तीर्थ-दर्शन की चाह रखी तो मुख्यमंत्री ने जनभावनाओं को मूर्तरूप देने के लिए विचार-विमर्श किया, जिसके फलस्वरूप मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना प्रदेश में शुरू की गई पूर्व मंत्री अर्चना चिटनिस ने बुजुर्ग तीर्थ यात्रियों से आशीर्वाद भी लिया और सभी तीर्थयात्रियों को सफल एवं सुखद तीर्थ यात्रा की शुभकामनाएं भी प्रेषित की इस अवसर पर महापौर माधुरी अतुल पटेल, पार्षद संभाजीराव सगरे, नितेश दलाल, उमा कपूर सहित अन्य जनप्रतिनिधि व तीर्थयात्री तथा उनके परिजन उपस्थित रहे।
Tags
बुरहानपुर समाचार