मोदी जी जन्मोत्सव सेवा पखवाड़े के तहत भाजपा विधि प्रकोष्ठ द्वारा पौधारोपण किया गया

भारतीय जनता पार्टी(विधि प्रकोष्ठ ) बुरहानपुर व्दारा प्रदेश संयोजक श्री मनोज द्विवेदी, प्रदेश सह संयोजक एवं इंदौर संभाग प्रभारी श्री देवेन्द्र सिंह यादव के दिशा निर्देशन में जिला संयोजक अधिवक्ता श्री विवेक कासखेडीकर, जिला सह संयोजक एवं जिला अधिवक्ता संघ के सह सचिव अधिवक्ता भावसार श्री भूपेन्द्र कुमार जूनागढे, सांसद प्रतिनिधि अधिवक्ता श्री आदित्य प्रजापति के नेतृत्व में जिला अधिवक्ता संघ बुरहानपुर के अध्यक्ष श्री युनूस पटेल, सचिव श्री विनोद काले, उपाध्यक्ष श्री मनोज कुमार मेहरा, द्वारा माननीय यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मोत्सव के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण को देखते हुए बुरहानपुर न्यायालय परिसर के आसपास वृक्षारोपण किया गया। 
इस अवसर पर अधिवक्ता संघ के वरिष्ठ अधिवक्ता श्री हेमन्त सिंह पाटील, संजय सोनवणे, अल्पसंख्यक मीडिया प्रभारी अधिवक्ता श्री आबिद खान,तन्मय पुरोहित, श्री रविराज तायड़े, लोकेश जगताप, अंकित प्रजापति आदि उपस्थित थे।
इस पुनीत कार्य के लिए जिला जनप्रतिनिधिगण, जिला अध्यक्ष श्री मनोज लधवे, सांसद श्री ज्ञानेश्वर जी पाटील, श्रीमती अर्चना जी चिटनीस, महापौर श्रीमती माधुरी अतुल जी पटेल, मनोज भाई तारवाला, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी श्री निलेश जूनागढे, विपुल कानूनगो, ईश्वर चौहान आदि ने बधाई प्रेषित कर सराहना की गई। 
सह संयोजक श्री भूपेन्द्र कुमार जूनागढे व्दारा बताया गया कि  मोदी जी का जन्मोत्सव सेवा पखवाड़े के रूप में मनाया जायेगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post