डॉ. सुबोथ बोरले को एंडोस्कोपीक स्पाइन सर्जरी के अंतर्राष्ट्रीय शिक्षक के रुप में मिली मान्यता

बुरहानपुर - बुरहानपुर जिले के गौरव व मध्य भारत के सुप्रसिद्ध ऑर्थोपेडिक सर्जन एवं ऑल इज वेल हॉस्पिटल, बुरहानपुर के मेडिकल डायरेक्टर डॉ सुबोथ बोरले को एंडोस्कोपीक स्पाइन सर्जरी के अंतर्राष्ट्रीय शिक्षक के रुप में मान्यता मिली है।
मुम्बई के मैरीयोट हाँटल में एन. एस. एस. ए. स्पाइन के तीन दिवसीय वार्षिक सम्मेलन में एन. एस. एस. ए. स्पाइन के संस्थापक अध्यक्ष डॉ आर एस रमानी ने डॉ सुबोध के अंतर्राष्ट्रीय शिक्षक के नियुक्ति, और साथ ही डॉ सुबोध द्वारा प्रस्तुत शोधपत्र को सम्मेलन के श्रेष्ठ शोधपत्र के रुप में चयनित होने कि घोषणा की।
अब डॉ सुबोध, एन. एस. एस. ए. स्पाइन द्वारा एंडोस्कोपीक स्पाइन  सर्जरी फैलोशिप के लिए चयनित  डॉक्टर को ऑल इज वेल हॉस्पिटल में शिक्षा प्रदान करेंगे | 
डॉ सुबोध बोरले द्वारा प्राप्त इस उपलब्धि पर बुरहानपुर चिकित्सा प्रकोष्ठ द्वारा हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी गयी।

Post a Comment

Previous Post Next Post