बुरहानपुर/17 सितम्बर, 2022/-बुरहानपुर रेल्वे स्टेशन स्थित भारतीय रेल्वे द्वारा चलाई जा रही योजना ‘‘एक स्टेशन-एक उत्पाद‘‘ के अंतर्गत स्वयं सहायता समूह द्वारा संचालित की जाने वाले प्रतिष्ठान का शुभारंभ आज कलेक्टर श्री प्रवीण सिंह द्वारा किया गया।
शुभारंभ अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री गंगाराम मार्को, जिला पंचायत सीईओ श्री रोहित सिसोनिया, अतिरिक्त सीईओ श्रीमति रीना चौहान एवं राष्ट्रीय ग्रामीण डे-राज्य आजीविका मिशन की जिला एवं विकासखण्ड स्तरीय टीम उपस्थित रही। इस प्रतिष्ठान पर स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा निर्मित उत्पाद विक्रय किये जायेंगे। जिसमें केला चिप्स, केला सेव, केले का आटा, (पापड़), रेशे से निर्मित डेकोरेशन वस्तुएँ, पेंटिंग, ग्लास पेंटिंग सहित हस्तकला से निर्मित वस्तुएँ शामिल है।
Tags
बुरहानपुर समाचार