बुरहानपुर/5 अगस्त, 2022/- बाढ़, भूंकप, भूस्खलन इत्यादि आपदा की घड़ी के दौरान बचाव एवं राहत कार्य तथा किस प्रकार स्वयं की सुरक्षा के साथ-साथ आपदा में फंसे नागरिकों की जान बचाने के तरीकों/प्रणालियों के बारे में आज व्यवस्थित रूप से छोटी-छोटी सावधानियों को बताते हुए कलेक्टेªट कार्यालय के परिसर में एनडीआरएफ की टीम ने मॉकड्रिल किया। यह मॉकड्रिल कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री प्रवीण सिंह की उपस्थिति में 11 वीं बटालियन एनडीआरएफ वाराणसी द्वारा प्रदर्शित किया गया।
जिसमें सब इंस्पेक्टर श्री राजेश कुमार मीणा, श्री दयाराम मीणा एवं श्री सत्यजीत सिंह ने बिन्दुवार आपदा के समय की जाने वाली बचाव एवं राहत कार्य को बारी-बारी से अपनी टीम के माध्यम से प्रस्तुत किया।
Tags
बुरहानपुर समाचार