क्या आप खाना खाने के तुरंत बाद पीते हैं चाय तो हो जाए सावधान!आपकी सेहत को हो सकती हैं ये गम्भीर समस्याएँ

हमारी गलत खाने-पीने की आदतें ही हमें बीमारी का शिकार बनाती हैं। 
अगर हमें स्वस्थ रहना है तो हमें कुछ बुरी आदतों को छोड़ना होगा। जैसे कि खाना खाने के तुरंत बाद हमारी चाय पीने की आदत, हमारी सेहत को बहुत ही ज्यादा नुक्सान पहुंचाती है।

आईये जानते हैं कौन सी समस्याएँ हमें खाने के तुरंत बाद चाय पीने से हो सकती हैं -

पेट की समस्या - 

चाय में फेनोलिक (phenolic) यौगिक पाया जाता है जो शरीर में उचित मात्रा में लौह (iron) के अवशोषण को रोकता है। फेनोलिक और आयरन की उपस्थिति के कारण पेट में कॉम्पलेक्स आयरन का निर्माण होता है जिसके कारण पेट से संबंधित कई समस्याएं उत्पन्न हो जाती हैं। इसके अतिरिक्त खाना करने के ठीक बाद चाय पीने से शरीर में कैटेचिन (catechins) की कमी के कारण भी कई समस्याएं पैदा होने लगती हैं। इसलिए पेट के रोगियों को विशेषरूप से यह ध्यान रखना चाहिए कि उन्हें किसी भी स्थिति में खाना के बाद मसाला चाय या सामान्य चाय का सेवन नहीं करना चाहिए।

ब्लड प्रेशर बढ़ाता है - 

हृदय संबंधी रोगों (heart diseases) से ग्रसित लोगों को खाना के बाद चाय नहीं पीना चाहिए। इसका कारण यह है कि चाय और कॉफी दोनों में पर्याप्त मात्रा में कैफीन मौजूद होता है जो ब्लड प्रेशर को बढ़ा देता है जिसके कारण दिल की धड़कन में उतार-चढ़ाव होने लगता है।  इसके साथ ही सामान्य चाय पीने की बजाय चाय में पर्याप्त मात्रा में दालचीनी और अदरक मिलाकर पीना चाहिए।

शरीर में आयरन व खनिज की कमी - 

खाना से ठीक पहले और तुरंत बाद चाय पीने से शरीर में जिंक, आयरन और कैल्शियम की तत्काल खपत (consumption) नहीं हो पाती है जिसके कारण शरीर में आयरन सहित अन्य खनिज तत्वों की कमी हो जाती है। चाय में टैनिन (tannin) व पॉलिफेनोल्स पाया जाता है जिसके कारण शरीर में आयरन की कमी भी हो सकती है। इसलिए खाना के बाद चाय पीने के बीच के समय में कम से कम एक घंटे या इससे अधिक समय का अंतराल रखना चाहिए।

पोषण का अवशोषण कम- 

खाने के तुरंत बाद चाय पीने से आपकी पाचन शक्ति (Digestion) प्रभावित होती है जिस वजह से खाने में मौजूद पौष्टिक तत्वों की गुणवत्ता भी कम हो जाती है और शरीर उसे सही तरीके से अवशोषित नहीं कर पाता है. 

अन्य समस्या -

कैफीन से शरीर में कई ऐसे हार्मोंस बढ़ जाते है जिनसे शरीर को कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ता है,जैसे दिल से संबंधित समस्याएं, डायबिटीज और वजन का बढ़ना आदि।

1 घंटे बाद चाय या कॉफी पियें

अगर आपको खाने के बाद चाय-कॉफी पीने की आदत है तो इसे खाने के एक घंटे बाद पिएं। 
वैसे खाना खाने के बाद ग्रीन टी या हर्बल टी पीना सुरक्षित होता है।


Post a Comment

Previous Post Next Post