रक्तदान शिविर आयोजित , अपर कलेक्टर श्री सोलंकी सहित अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों ने किया रक्तदान

बुरहानपुर/5 अगस्त, 2022/- ‘‘रक्तदान महादान‘‘ इस ध्येय वाक्य को अपनाते हुए आज जिला चिकित्सालय में शासकीय अधिकारियों व कर्मचारियों ने जरूरतमंदों के लिए अपना ब्लड डोनेट किया। कलेक्टर श्री प्रवीण सिंह के निर्देशानुसार आज जिला चिकित्सालय में शासकीय अधिकारियों/कर्मचारियों के लिए ब्लड डोनेशन कैंप आयोजित किया गया। 
जहाँ ईच्छुक अधिकारियों व कर्मचारियों ने आगे आकर रक्तदान करते हुए स्वयं को गौरवान्वित महसूस किया। 

इस दौरान अपर कलेक्टर श्री शैलेन्द्र सिंह सोलंकी ने भी रक्तदान किया, साथ ही अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बुरहानपुर श्री दीपक चौहान, तहसीलदार श्री रामलाल पगारे, जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री सुमन कुमार पिल्लई, सहायक अधीक्षक भू-अभिलेख श्री खुमान सिंह चौहान, सहायक जिला योजना अधिकारी श्रीमति लूसिया रावत सहित अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों ने रक्तदान किया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री सोलंकी ने अंकुर अभियान अंतर्गत अधिकारियों व कर्मचारियों को पौधे वितरित किये तथा पौधों को रोपित भी किया गया। 

Post a Comment

Previous Post Next Post