विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस पर लालबाग रोटी बैंक वृद्धाश्रम में बुजुर्गो से भेंट कर विधिक जानकारी दी l

बुरहानपुर नि.प्र- जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जिला न्यायालय बुरहानपुर एवं जायंट्स ग्रुप ऑफ़ बुरहानपुर के संयुक्त तत्वाधान में विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस अवसर पर लालबाग चिंचाला स्थित रोटी बैंक वृद्धाश्रम पर बुजुर्गो से भेंट कर भावभीना स्वागत कर सभी पेरालिगल वोलेनटियर व् जायंट्स पदाधिकारियों व् सदस्यों ने जानकारी प्राप्त कर भेंट की l
पेरालिगल वोलेनटियर एवं जायंट्स ग्रुप के वरिष्ठ सदस्य महेंद्र जैन ने इस अवसर पर वरिष्ठ जनों के सम्मान एवं उनके अधिकारों से अवगत कराये जाने के उदेश्य से यह कार्यक्रम आयोजित करते हुए कहा की आप सभी को इस दिवस की बधाई देते हुए माता पिता और वरिष्ठ नागरिको का   भरण पोषण तथा कल्याण अधिनियम 2007 में उनको उपलब्ध अधिकारों के बारे में विस्तार जानकारी देकर उनके मन में उठी जिग्यासाओ सारगर्भीत बातो से समझाया की आपके क्या हक़ और अधिकार है l डॉ फौजिया सोडावाला ने अपने उद्बोधन में कहा की अगर आपको जब भी कोई परेशानी हो आप हमे याद कर सकते है  हम आपकी परेशानी को दूर करने का पूरा प्रयास करेगे l
इस अवसर पर लालबाग क्षेत्र के आसपास के मातापिता तुल्य बुजुर्गगण ,रोटी बैंक मेनेजर संजय सिंह शिंदे , श्रीमती सुरेख शिंदे के साथ साथ पेरालिगल वोलेनटियर व् जायंट्स अध्यक्ष डॉ फौजिया सोडावाला ,सुमेरा अली , डॉ अशोक गुप्ता ,जायंट्स पदाधिकारी व् सदस्य डॉ हर्ष वर्मा , डॉ किरण सिंह नरेश सुखवानी महावीर प्रसाद बांदिल , शोभा चौधरी ,मंगला दुबे ,कुसुमलता तिवारी , प्रेमलता साकले , , बेला तारकस  विनय सूर्यवंशी एवं बड़ी संख्या में अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे l कार्यक्रम का संचालन  महेंद्र जैन ने किया व् आभार जायन्ट्स अध्यक्ष डॉ फौजिया सोडावाला ने माना l

Post a Comment

Previous Post Next Post