वोटर आईडी आधार लिंकिंग कार्य में बेहतर प्रदर्शन करने पर कलेक्टर ने बीएलओ ज्योति को किया सम्मानित

बुरहानपुर -  भारत निर्वाचन आयोग तथा मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी भोपाल के निर्देशानुसार जिले में वोटर आईडी आधार लिंकिंग का कार्य किया जा रहा है। कलेक्टर प्रवीण सिंह ने नेपानगर मतदान केन्द्र क्र-56 की बीएलओ श्रीमति ज्योति पवार द्वारा इस कार्य में उत्कृष्ट कार्य करने पर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है। इस अवसर पर अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी शैलेन्द्र सिंह सोलंकी, निर्वाचन पर्यवेक्षक साधना मिश्रा उपस्थित रही
इस दौरान कलेक्टर ने बीएलओ को सम्मानित करते हुए कहा कि समस्त बीएलओ को भी ज्योति पवार से प्रेरित होकर बेहतर कार्य करने विधानसभा क्षेत्र क्र-179 नेपानगर मतदान केन्द्र क्र-56 की बीएलओ ज्योति पवार द्वारा 1 अगस्त, 2022 से प्रारंभ हुए इस अभियान में 18 अगस्त, 2022 तक 18 दिवस में ही कार्य पूर्ण कर लिया गया। ऐसा करने वाली वह बुरहानपुर जिले की प्रथम एवं मध्य प्रदेश राज्य की 12 वीं बीएलओ है

Post a Comment

Previous Post Next Post