संकल्प सुरक्षित पर्यटन स्थल सप्ताह के अंतर्गत महिलाओं की सुरक्षा के लिए संकल्प पत्र भरवाए गए और महिलाओं की सुरक्षा की शपथ दिलाई


बुरहानपुर - आज दिनांक 22 अगस्त सोमवार को 5th डाइमेंशन अकैडमी और जिला पुरातत्व पर्यटन एवं संस्कृति परिषद के तत्वधान में संकल्प सुरक्षित पर्यटन स्थल सप्ताह के अंतर्गत दो गतिविधियों का आयोजन हुआ पहली गतिविधि बस स्टैंड स्थित पेट्रोल पंप पर महिलाओं की सुरक्षा के लिए संकल्प पत्र भरवाए गए और महिलाओं की सुरक्षा की शपथ दिलाई गई और दूसरा आयोजन होटल अंबर में हुआ जिसमें महिलाओं की सुरक्षा की शपथ दिलाने के पश्चात सुरक्षा सूत्र बांधकर महिलाओं की सुरक्षा का संकल्प लिया गया। 

इस अवसर पर कलेक्टर कार्यालय से श्रीमती राजकुमारी ठाकुर मैडम 5th डाइमेंशन एकेडमी की नोडल अधिकारी आयुषी अंगित डी ए टी सी सी की ओर से श्री होशंग हवलदार , मोहम्मद नौशाद , मोहम्मद याकूब बोरिंग वाला , मनसूर सेवक जी आसिफ शेख जी आकाश महेश्वरी जी अत्ताउल्लाह खान केंद्रीय पुरातत्व विभाग से श्री विपुल मेश्राम जी राज्य पुरातत्व विभाग से श्री अशोक जयसवाल जी पर्यटन विभाग एनजीओ से श्री रविंद्र पांडे जी श्री संजय उदासीन जी व अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post