जिले के बच्चों ने माँ तुझे प्रणाम योजना के अंतर्गत बाघा बॉर्डर का किया भ्रमण

बुरहानपुर - खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा माँ तुझे प्रणाम योजना के अंतर्गत बाघा बॉर्डर का भ्रमण कराया जा रहा है। हाल ही में आयोजित युवा महा पंचायत में चयनित प्रतिभागियों को इस योजना में शामिल किया गया है। नेहरू युवा केंद्र बुरहानपुर के वॉलेंटियर चेतन जाधव एवं दीपक महाजन 23 अगस्त को छात्रों के दल के साथ भोपाल से रवाना हुए थे। इन दोनो ने बुरहानपुर जिले की मिट्टी एवं ताप्ती नदी का पानी बाघा बॉर्डर पर बने शहीद स्मारक पर चढ़ाया एवं भारत के वीर सपूतों को याद किया। वे सीमा पर होने वाली रिट्रीट सेरेमनी का भी हिस्सा बने। नेहरू युवा कल्याण जिला समन्वयक पंकज गोस्वामी ने जानकारी देते हुए बताया कि 27 अगस्त को बुरहानपुर से मोहिनी चौधरी, अंजली मिश्रा, खुशबू सावले एवं केतकी नेवे भोपाल से अमृतसर की ओर छात्राओं के दल के साथ रवाना होगी

Post a Comment

Previous Post Next Post