बुरहानपुर से करीब 17 किलोमीटर दूर गांव डोंगरगांव के पास अवैध गिट्टी खदान के कारण गहरा तालाब बन चुके खड्डे में बारिश के भारी पानी से जल जमाव हुआ था।
आज शुक्रवार को प्रातः लगभग 7 बजे पोला उत्सव के लिए 3 युवक बैलों को सजाने से पहले उसे नहलाने उस बंद पड़ी गिट्टी खदान के जमा पानी में ले गए थे तभी यह हादसा हुआ ।
पशुओं को नहलाने गया युवक महेश पिता बलिराम डूबने लगा लेकिन उसे बचाने गए दो अन्य युवक सन्तोष और पवन भी जब डूबने लगे तो शोर- शराबा मचने पर जिला पंचायत सदस्य अनिल राठौड़ के साथ क्षेत्र के ही कुछ युवा तैराक डूबे तीनो युवकों को बचाने पानी मे कूदे भारी मशक़्क़त के बाद दो युवकों को बचा लिया गया लेकिन एक युवक महेश बलिराम की डूबने से मौत हो गयी और एक युवक को गंभीर हालत में जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है, गांव वाले इसे अवैध गिट्टी खदान बता रहे है यह खुली पड़ी है इसकी तार फेंसिंग न किये जाने के चलते घटना होना बता रहे हैं।
Tags
बुरहानपुर समाचार

