बुरहानपुर - जिले में रोजगार कार्यालय द्वारा शुक्रवार को सुभाष हायर सेकेण्डरी स्कूल में जिला स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन किया गया। जिला रोजगार अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि रोजगार मेले में शुभम इंटरप्राईजेस प्रा.लि. पीथमपुर, श्रीलाभ मोटर्स प्रा.लि. बुरहानपुर, रिलायन्स लाईफ इंश्योरेंश बुरहानपुर, नवभारत फर्टीलाईजर प्रा.लि. इन्दौर, भारतीय जीवन बीमा निगम बुरहानपुर, नियामत गृह उद्योग बुरहानपुर, आरम प्लेसमेंट सर्विस बुरहानपुर, टेक्समो पाईप्स बुरहानपुर, परफेक्ट साल्यूशन प्रा. लि. पीथमपुर ने सहभागिता की मेले में रोजगार के अवसर पर प्राप्त करने के उद्देश्य जिले में 363 युवाओं ने पंजीयन कराया जिसमें 249 युवकों/युवतियों का प्राथमिक स्तर पर चयन किया गया। रोजगार मेला में उद्योग विभाग एवं आरसेटी द्वारा स्टॉल लगाकर शासकीय योजनाओं की जानकारी दी गई। इस अवसर पर रोजगार विभाग सहित अन्य विभागों के अधिकारीगण व कर्मचारीगण उपस्थित रहे
Tags
बुरहानपुर समाचार