बुरहानपुर के महाजना पेट स्थित बालाजी घाट रोड पर लगभग 400 साल वर्ष पुराना श्री वाघेश्वर महादेव मंदिर है.
जो माता अहिल्या देवी के समय से बना हुआ है जो काफी चर्चित है बड़ी मात्रा में भक्तजन दर्शन करने आते हैं
मंदिर में हर वर्ष महादेव का श्रृंगार होता है इस वर्ष भी श्रावण मास की समाप्ति पर सुबह 9:00 बजे श्री महादेव का गंगाजल से स्नान एवं पंचामृत से अभिषेक कर विशेष शृंगार किया गया , साथ ही मंदिर समिति द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया जिसमें महादेव को दाल बाटी , हलवा ,काशीफल की सब्जी का भोग लगाया ,बड़ी मात्रा में हर साल की तरह 6 से 8 हजार श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर श्री महादेव का आशीर्वाद लिया
मंदिर समिति के सदस्य महेश बालाराम ने बताया यह बहुत पुराना मंदिर है ताप्ती घाट पर बसा है श्री वाघेश्वर महादेव हर वक्त की इच्छा पूर्ण करता है।
Tags
बुरहानपुर समाचार