इतिहास में दर्ज 28 अगस्त की महत्वपूर्ण घटनाए

28 अगस्त की महत्वपूर्ण घटनाए

  • साधारण बीमा कारोबार राष्ट्री यकरण बिल 1972 में पारित किया गया।
  • सोवियत संघ ने 1984 में भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।
  • भाग्यश्री साठे शतरंज में 1986 को ग्रैंडमास्टकर बनने वाली प्रथम महिला बनी।
  • ईराक ने 1990 में कुवैत को अपना 19वाँ प्रान्त घोषित किया।
  • श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन ने 1992 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने टेस्ट कॅरिअर की शुरूआत की।
  • इंग्लैंड के प्रिंस चार्ल्स और उनकी पत्नी डायना ने 1996 में औपचारिक तौर पर तलाक लिया।
  • मेजर समीर कोतवाल आसाम में 1999 को उग्रवादियों के एक गुट के साथ लडाई में शहीद हो गये।
  • ताइवान के राष्ट्रपति चुने शुई बियान द्वारा चीन के साथ एकीकरण के विकल्प को स्वीकार करने का संकेत, संयुक्त राष्ट्र में सहस्त्राब्दि विश्व धार्मिक शिखर सम्मेलन 2000 में शुरू हुआ।
  • भारत-पाक सीमा पर 2001 में गोलीबारी, पाकिस्तान के 8 सैनिक मरे।
  • आइरिश रिपब्लिकन आर्मी यानी आईआरए ने 28 अगस्त 2005 में आधिकारिक तौर पर अपने सशस्त्र अभियान को रोकने की घोषणा की।
  • बाराक ओबामा पहले अफ्रीकी अमरीकी बने जिनका नाम अमरीका की एक बड़ी पार्टी ने 2008 में राष्ट्रपति पद के प्रत्याशी के रूप में पेश किया।
  • भारतीय रिजर्व बैंक ने 1999 और 2000 के सभी नोटो को प्रचलन से हटाने का निर्णय 2008 में किया।
  • प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने 2008 को बिहार में आए बाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित किया।
  • अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्ध मैगजीन फोर्ब्स ने 2008 में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री मायावती को दुनिया की 100 सबसे शक्तिशाली महिलाओं में शामिल किया।
  • लोकपाल आंदोलन: अन्ना हजारे ने 2011 में भारतीय संसद द्वारा 3 मांगों के समर्थन का प्रस्ताव पारित करने के बाद दिल्ली के रामलीला मैदान में 13 दिनों से जारी अनशन को स्थगित करने की घोषणा की।
  • माओवादी नेता डॉ॰ बाबूराम भट्टराई तराई के मधेसी गठबंधन के समर्थन से नेपाल के नए प्रधानमंत्री 2011 में निर्वाचित हुए।
  • गुजरात के वडोदरा शहर में 2013 को तीन मंजिला इमारत ढहने से 11 लोगों की मौत।
  • पी.वी. सिंधु ने 2017 में बैडमिंटन विश्व चैंपियनशिप में रजत जीता।

28 अगस्त को जन्म लेने वाले व्यक्ति

  • भारत के प्रसिद्ध सितार वादकविलायत ख़ाँ का जन्म 1928 में हुआ।
  • ‘भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन’ (इसरो) के भूतपूर्व अध्यक्ष एम.जी.के. मेनन का जन्म 1928 में हुआ।
  • प्रसिद्ध आधुनिक साहित्यकार राजेंद्र यादव का जन्म 1929 में हुआ।
  • चर्चित लेखिका, सुमित्रानंदन पंत की मानस पुत्री सरस्वती प्रसाद का जन्म 1932 में हुआ।
  • भारत के 44वें मुख्य न्यायाधीश जगदीश सिंह खेहर का जन्म 1952 में हुआ।
  • अभिनेता सुनील दत्त की पुत्री और पश्चिमी मुम्बई से लोकसभा सांसद प्रिया दत्‍त का जन्‍म 1966 में हुआ था।

28 अगस्त को हुए निधन

आमेर के राजा तथा मुग़ल साम्राज्य के वरिष्ठ सेनापति (मिर्ज़ा राजा) जयसिंह का निधन 1667 में हुआ।
दुनिया की सबसे बड़ी महिला मारिया एस्टर डी. कापोविला का इक्वेडोर में 2006 को निधन हुआ।

Post a Comment

Previous Post Next Post